1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यूक्रेन में रूसी कार्रवाई संबंध सुधार में बन रही है बाधक: अमेरिका

यूक्रेन में रूसी कार्रवाई संबंध सुधार में बन रही है बाधक: अमेरिका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 02:21 pm IST

यूक्रेनी राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको से अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने फोन पर बातचीत की और कहा कि पूर्वी यूके्रन में मास्को की कार्रवाई अमेरिका और रूस के संबंधों में सुधार की दिशा में अब भी एक बड़ी अवरोधक बनी हुई है।

Secretary of State- India TV Hindi
Secretary of State

वाशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको से अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने फोन पर बातचीत की और कहा कि पूर्वी यूके्रन में मास्को की कार्रवाई अमेरिका और रूस के संबंधों में सुधार की दिशा में अब भी एक बड़ी अवरोधक बनी हुई है। दोनों नेताओं के बीच की इस बातचीत की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।  (मेरिका में खतना करने के मामले में भारतीय मूल का डॉक्टर, पत्नी गिरफ्तार)

कार्यवाहक प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, विदेश मंत्री टिलरसन ने आज अपनी हालिया मास्को यात्रा पर चर्चा करने के लिए और रूसी नेतृत्व को यह संदेश देने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको से फोन पर बात की हालांकि अमेरिका रूस के साथ संबंध सुधारने का इच्छुक है लेकिन पूर्वी यूक्रेन में रूसी कार्रवाई इस दिशा में एक अवरोधक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि टिलरसन ने सुधार करने और भ्रष्टाचार से निपटने में यूक्रेन की सतत प्रगति के महत्व पर भी जोर दिया।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश