1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क में अब 10 सितम्बर की बजाय 16 सितम्बर को खुलेंगे स्कूल

न्यूयॉर्क में अब 10 सितम्बर की बजाय 16 सितम्बर को खुलेंगे स्कूल

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2020 10:22 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 10:22 am IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संबंधी उपायों पर काम करने के लिए स्कूलों को एक सप्ताह और देरी से (16 सितंबर से) खोलने का निर्णय किया गया है।

न्यूयॉर्क में अब 10...- India TV Hindi
न्यूयॉर्क में अब 10 सितम्बर की बजाय 16 सितम्बर को खुलेंगे स्कूल Image Source : JKLJK

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संबंधी उपायों पर काम करने के लिए स्कूलों को एक सप्ताह और देरी से (16 सितंबर से) खोलने का निर्णय किया गया है। वैश्विक महामारी के कारण महीनों से यहां स्कूल बंद हैं। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने इस बारे में कहा कि स्कूल अब 10 सितम्बर की जगह 16 सितम्बर से खुलेंगे और स्कूल में पढ़ाई 21 सितम्बर से शुरू होगी।

मेयर ने कहा, ‘‘यह एक संशोधन है जो हमे एक समयसीमा के साथ आगे बढ़ने का मौका देती है लेकिन तैयारी में लगने वाले अतिरिक्त समय के साथ।’’

ब्लासियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अतिरिक्त समय से सुरक्षा संबंधी चिंताएं दूर करने का समय मिल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश