1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वैज्ञानिक की चेतावनी, इंसान छोड़ दे धरती, नहीं तो जिंदा रहना मुश्किल

वैज्ञानिक की चेतावनी, इंसान छोड़ दे धरती, नहीं तो जिंदा रहना मुश्किल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 10:33 am IST,  Updated : May 04, 2017 11:39 am IST

वातावरण में लगातार होने वाले बदलावों को लेकर महान भौतिकविद स्टीफन हॉकिंग ने चेतावनी दी है।

world
world

1. हिंदू धर्म के लगभग सभी पुराणों में काल को चार युगों में बाँटा गया है। हिंदू मान्ताओं के अनुसार जब चार युग पूरे होते हैं तो प्रलय होती है। इस समय ब्रह्मा सो जाते हैं और जब जागते हैं तो संसार का पुन: निर्माण करते हैं और युग का आरम्भ होता है।

2. महाभारत में कलियुग के अंत में प्रलय होने का जिक्र है, लेकिन यह किसी जल प्रलय से नहीं बल्कि धरती पर लगातार बढ़ रही गर्मी से होगा। महाभारत उल्लेख मिलता है कि सूर्य का तेज इतना बढ़ जाएगा कि सातों समुद्र और नदियां सूख जाएंगी। संवर्तक नाम की अग्रि धरती को पाताल तक भस्म कर देगी। वर्षा पूरी तरह बंद हो जाएगी।

3. कुरान में कयामत के दिन का जिक्र है। कुरआन में लिखा है कि कयामत का दिन कौन सा होगा इसकी जानकारी केवल अल्लाह को है। इसमें भी जल प्रलय का ही उल्लेख है। हदीस में जिक्र है कि जब कयामत आएगी तो सूर्य पूर्व की बजाय पश्चिम से निकलेगा और आधा निकलने के बाद वह फिर पूर्व से निकलेगा।

4. बाइबिल में भी प्रलय का उल्लेख है जब ईश्वर, नोहा से कहते हैं कि महाप्रलय आने वाला है। तुम एक बड़ी नौका तैयार करो, इसमें अपने परिवार, सभी जाति के दो-दो जीवों को लेकर बैठ जाओ, सारी धरती जलमग्र होने वाली है।

5. नास्त्रेस्देमस की भविष्यवाणी- नास्त्रेस्देमस ने प्रलय के बारे में बहुत स्पष्ट लिखा है कि मै देख रहा हूँ,कि एक आग का गला पृथ्वी कि ओर बाद रहा है,जो धरती से मानव के काल का कारण बनेगा। एक अन्य जगह नास्त्रेस्देमस लिखते हैं कि एक आग का गोला समुन्द्र में गिरेगा और पुरानी सभ्यता के सारे देश तबाह हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश