1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में गैस लाइन में विस्फोट से कई इमारतें गिरी, इलाके को खाली कराया गया

अमेरिका में गैस लाइन में विस्फोट से कई इमारतें गिरी, इलाके को खाली कराया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 11:55 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 11:56 am IST

अमेरिका के विसकन्सिन में गैस लाइन में विस्फोट होने के बाद कई इमारतें गिर गई.....

(Photo: Representational,AP)- India TV Hindi
(Photo: Representational,AP)

न्यूयॉर्क: अमेरिका के विसकन्सिन में गैस लाइन में विस्फोट होने के बाद कई इमारतें गिर गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेन स्ट्रीट के पास मंगलवार को सन प्राइर शहर में हुए इस विस्फोट में दो दमकलकर्मी व एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, इलाके को तुरंत खाली करा दिया गया। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में इमारतों से आग की लपटे और धुआं निकलता दिख रहा है। यहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसका पूरा घर विस्फोट में तबाह हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश