1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में पीएम मोदी के भव्य स्वागत की योजना

कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में पीएम मोदी के भव्य स्वागत की योजना

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2015 01:35 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 01:44 pm IST

वॉशिंगटन: कैलिफोर्निया में रह रहे भारतीय अमेरिकियों ने सितंबर में अमेरिका आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उसी तरह शानदार स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी है जैसा स्वागत उनका पिछले साल मेडिसन स्क्वायर

मेडिसन स्क्वायर की...- India TV Hindi
मेडिसन स्क्वायर की तर्ज पर सिलिकॉन वैली में होगा पीएम मोदी स्वागत

वॉशिंगटन: कैलिफोर्निया में रह रहे भारतीय अमेरिकियों ने सितंबर में अमेरिका आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उसी तरह शानदार स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी है जैसा स्वागत उनका पिछले साल मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए आयोजन के दौरान किया गया था।

मोदी सितंबर में सिलिकॉन वैली जाएंगे और वह कैलिफोर्निया जाने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। भारतीय अमेरिकी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कैलिफोर्निया के सनीवेल में एक बैठक की। यह बैठक सिलिकॉन वैैली में मोदी का भव्य स्वागत करने के लिए तैयारियों के सिलसिले में थी।

मोदी सितंबर के आखिर में न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र की सालाना महासभा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, वह सिलिकॉन वैली जाएंगे और प्रौद्योगिकी उद्यमियों सहित भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। इस बारे में औपचारिक घोषणा अभी की जानी है।

नवगठित इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ वेस्ट कोस्ट यूएसए के खांडेराव कैंड ने पीटीआई भाषा को बताया हमने सैन जोस स्थित एसएपी सेंटर में 27 सितंबर की रात को सामुदायिक स्वागत करने की योजना बनाई है। समारोह में उन्हें सुनने के लिए करीब 20,000 लोगों के जुटने का अनुमान है।

बैठक को अमेरिका में भारतीय राजदूत अरूण के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया। बैठक में मौजूद लोगों में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूत वेंकटेश अशोक और भाजपा के विदेश संबंध विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले भी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश