1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में सीआईए के पूर्व अधिकारी को 20 साल की कैद

चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में सीआईए के पूर्व अधिकारी को 20 साल की कैद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2019 01:37 pm IST,  Updated : May 18, 2019 01:37 pm IST

अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (सीआईए) के एक पूर्व अधिकारी को शुक्रवार को 20 साल की सजा सुनाई गई।

CIA- India TV Hindi
CIA

वाशिंगटन। अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (सीआईए) के एक पूर्व अधिकारी को शुक्रवार को 20 साल की सजा सुनाई गई। पूर्व अधिकारी केविन मैलोरी को अमेरिकी रक्षा से संबंधित गुप्त सूचना को चीन के खुफिया एजेंट को 25,000 डॉलर में बेचने का दोषी ठहराया गया है। उसे जासूसी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया है। 

सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमर्स ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी मैलोरी को चीनी खुफिया अधिकारी को राष्ट्रीय रक्षा सूचना देने की साजिश रचने के लिए अपनी जिंदगी के 20 साल जेल में बिताने होंगे। उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारियों को निशाना बनता है और ये अधिकारी अपने देश और सहयोगियों से धोखा कर रहे हैं। यह एक खतरनाक ट्रेंड हैं। 

डेमर्स ने कहा कि इस मामले में सजा होने से और हाल में यूटा में रोन हनसेन और वर्जीनिया में जेरी ली के अपराध स्वीकार करने से हमारे पूर्व खुफिया अधिकारियों को एक कड़ा संदेश गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश