1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शिक्षिका ने नाबालिग संग बनाया शारीरिक संबंध, लड़के को मिला चार करोड़ का मुआवजा

शिक्षिका ने नाबालिग संग बनाया शारीरिक संबंध, लड़के को मिला चार करोड़ का मुआवजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 04:28 pm IST

अमरीका में नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को 1 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

teacher- India TV Hindi
teacher

नई दिल्ली: अमरीका में नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को 1 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके ‌लिेए शिक्षिका के बच्चे का बाप बनने वाले छात्र को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिया गया है।

इंडिपेंडेट के अनुसार यह घटना 2012 की है जब इंग्लिश की शिक्षिका लॉरा वाइटहर्स्ट जो कि उस समय 27 साल की थी,  अपने 16 साल के छात्र से गर्भवती हो गई। गौरतलब है कि गर्भवती होने के कई महीने पहले से ही छात्र से शारीरिक संबंध बना रही थी।

शिक्षिका के साथ-साथ स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई। खबरों के मुताबिक, वाइटहर्स्ट ने जिस स्कूल से जॉब छोड़ी थी उसने भी उस पर छात्रों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वाइटहर्स्ट के खिलाफ नाबालिगों के साथ 41 बार नाजायज संबंध बनाने का आरोप है।

teacher
teacher

आरोप तय हो जाने के बाद शिक्षिका को 1 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पी‌ड़ित लड़के के माता पिता शिक्षिका के साथ-साथ स्कूल प्रशासन से भी नाराज है।

पीड़ित के वकील का कहना है कि शोषण के लिए दी गई राशि से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीड़ित के साथ कितना गलत हुआ है। साथ ही यह स्कूल प्रशासन की लापरवाही का भी सबूत है जो बच्चे की सुरक्षा करने में विफल रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश