1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको में बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत

मेक्सिको में बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 03, 2018 08:50 am IST,  Updated : Jun 03, 2018 08:50 am IST

मेक्सिको के टलाक्सकाला में एक ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को हुई इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए।

 Mexico- India TV Hindi
 Mexico

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के टलाक्सकाला में एक ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को हुई इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। (सिंगापुर: मंदिर के बाद मस्जिद भी पहुंचे PM मोदी, इंडियन हेरिटेज सेंटर से खरीदी यह खास पेंटिंग )

पुलिस ने सिन्हुआ को बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे और वह बस से जा टकराई, जिसमें से आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस ट्रक में निर्माणाधीन सामग्री रखी हुई थी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन राजमार्ग से दूर जा गिरे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश