1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन

चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 17, 2017 12:04 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 12:04 pm IST

वाशिंगटन: चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नासा ने उनके निधन की खबर दी। सरनेन वर्ष 1972 में अपोलो 17

the last man eugene cernan on the moon died at the age of...- India TV Hindi
the last man eugene cernan on the moon died at the age of 82

वाशिंगटन: चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नासा ने उनके निधन की खबर दी। सरनेन वर्ष 1972 में अपोलो 17 अंतरिक्ष यान के कमांडर थे। उन्होंने तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा की थी और चांद पर जाने वाले वह आखिरी व्यक्ति थे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कल ट्विटर पर कहा, हम नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री और चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति सरनेन को खोने से दुखी हैं। नासा ने सरनेन के परिवार का एक बयान जारी किया है जिसके अनुसार, स्वास्थ्य संबधी परेशानी होने के बाद कल उनका निधन हो गया। वह एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी भी थे।

बयान में कहा गया, हमारा परिवार बहुत दुखी हैं और हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं। सरनेन एक बहुत ही अच्छे पति, पिता, भाई और दोस्त थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश