1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चिली में भूकंप के जबरदस्त झटके, जान-माल की क्षति की खबर नहीं

चिली में भूकंप के जबरदस्त झटके, जान-माल की क्षति की खबर नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2015 10:44 am IST,  Updated : Nov 28, 2015 10:44 am IST

सांटियागो: चिली के उत्तरी क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया, लेकिन फिलहाल जान-माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा है कि कल के

चिली में भूकंप के...- India TV Hindi
चिली में भूकंप के जबरदस्त झटके

सांटियागो: चिली के उत्तरी क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया, लेकिन फिलहाल जान-माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा है कि कल के भूकंप का केन्द्र तालताल से 69 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम में था। भूकंप का यह झटका स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे महसूस किया गया।

चिली के आपात सेवा कार्यालय ने बताया कि किसी शख्स के घायल होने या किसी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की फिलहाल कहीं से कोई सूचना नहीं है। इस बीच चिली की नौसेना ने भूकंप के प्रभाव से देश की विशाल तटरेखा पर सूनामी आने की किसी आशंका से इंकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश