1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के 'द वेजिटेरियन' को 2016 का मैन बुकर प्राइज

दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के 'द वेजिटेरियन' को 2016 का मैन बुकर प्राइज

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2016 12:55 pm IST,  Updated : May 17, 2016 12:55 pm IST

दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग का यह उपन्यास एक महिला द्वारा मानवीय निर्ममता को खारिज करने और मांस का सेवन छोड़ देने पर आधारित है।

man booker prize 2016 to the vegetarian- India TV Hindi
man booker prize 2016 to the vegetarian

लंदन: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को अविस्मरणीय छाप छोड़ने वाले उनके उपन्यास द वेजिटेरियन को ले कर प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनका यह उपन्यास एक महिला द्वारा मानवीय निर्ममता को खारिज करने और मांस का सेवन छोड़ देने पर आधारित है। कांग ने इस पुरस्कार की दौड़ में जिन लेखकों को पीछे छोड़ा है, उनमें नोबल पुरस्कार प्राप्त ओरहान पामुक और अंतरराष्ट्रीय बेस्ट सेलर एलेना फेरांटे शामिल हैं।

कल रात उन्होंने 50 हजार पाउंड का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता और उन्होंने इसे उपन्यास की अनुवादक डेबोरा स्मिथ के साथ साझा किया। पोर्टबेलो बुक्स द्वारा प्रकाशित द वेजिटेरियन को पांच जजों के एक पैनल ने 155 किताबों में से सर्वसम्मति के साथ चुना था।

इस पैनल की अध्यक्षता जाने-माने आलोचक और संपादक बॉएड टोंकिंग ने की।

सोल इंस्टीट्यूट ऑफ आट्र्स में रचनात्मक लेखन पढ़ाने वालीं 45 वर्षीय कांग दक्षिण कोरिया में पहले ही मशहूर हैं और वह यी सांग लिटरेरी प्राइज, टुडेज यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड और कोरियन लिटरेचर नोवल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। द वेजिटेरियन उनका पहला उपन्यास है, जिसे 28 वर्षीय स्मिथ ने अंगे्रेजी में अनुवाद किया है। स्मिथ ने 21 साल की उम्र से कोरियन सीखनी शुरू की थी। अब वह कांग के साथ 50 हजार पाउंड के पुरस्कार में हिस्सेदार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश