1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बीयर पीना अच्छा लगता है तो यहां भेजें अपना बायोडाटा, सालाना लाखों कमाएंगे आप

बीयर पीना अच्छा लगता है तो यहां भेजें अपना बायोडाटा, सालाना लाखों कमाएंगे आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2016 07:48 am IST,  Updated : Aug 05, 2016 07:49 am IST

वाशिंगटन: ऐसी नौकरी को आप क्या कहेंगे, जो आपको देशभर की तमाम प्रकार की बीयर मुफ्त में पिलाए और आपको सलाना 64,650 डॉलर (4321238.33 रुपए) तनख्वाह भी दे।

drinking alchohal- India TV Hindi
drinking alchohal

वाशिंगटन: ऐसी नौकरी को आप क्या कहेंगे, जो आपको देशभर की तमाम प्रकार की बीयर मुफ्त में पिलाए और आपको सलाना 64,650 डॉलर (4321238.33 रुपए) तनख्वाह भी दे। अगर आप भी इस नौकरी में रुचि रखते हैं तो फिर नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री को अपना बायोडाटा भेज दीजिए, क्योंकि इस नौकरी को संग्रहालय के खर्च पर देशभर की बीयर चखने वाले एक विशेषज्ञ की तलाश है।

तीन साल की यह नौकरी संग्रहालय के फूड हिस्ट्री प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमेरिका में निर्मित भोजन का दस्तावेजीकरण और अध्ययन करना है। संग्रहालय ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है, जो बियर उद्योग से परिचित हों और उनके पास अनुसंधान क्षमता हो।

संग्रहालय परियोजना प्रबंधक सुसान इवेंस के अनुसार, हजारों उत्सुक आवेदकों ने अपना बॉयोडेटा भेजा है और इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़े-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश