वॉशिंगटन: यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि एक धूमकेतु काफी मात्रा में शराब रिलीज़ करता है। दरअसल वैज्ञानिकों ने यह पाया है कि लवजॉय नाम का यह धूमकेतु अंतरिक्ष में हर सेकंड करीब 500 बोतल शराब की मात्रा के बराबर अल्कोहल रिलीज कर अपने नाम को सार्थक कर रहा है।
पहली बार किसी धूमकेतु पर पाया गया इथाइल अल्कोहल
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस खोज से पहली बार किसी धूमकेतु पर इथाइल अल्कोहल का पता लगा है। गौरतलब है कि अल्कोहल युक्त पेय में इथाइल अल्कोहल ही होता है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के नतीजों से इस तथ्य को और बल मिलता है कि धूमकेतु जीवन की उत्पत्ति के लिए जरूरी जटिल जैविक अणुओं के स्रोत रहे होंगे।
हर सेकंड काफी मात्रा में अल्कोहल रिलीज़ करता है यह धूमकेतु
फ्रांस स्थित पेरिस वैधशाला के निकोलस बाइवर ने कहा, ‘हमने पाया कि धूमकेतु लवजॉय अपनी चरम सक्रियता के दौरान अंतरिक्ष में हर सेकंड करीब 500 बोतल शराब की मात्रा के बराबर अल्कोहल रिलीज करता है।‘ बाइवर साइंस एडवांसेज नाम की पत्रिका में प्रकाशित एक शोध पत्र के प्रमुख लेखक हैं।