1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' की दौड़ में डोनाल्ड ट्रम्प और बगदादी

'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' की दौड़ में डोनाल्ड ट्रम्प और बगदादी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 07:00 am IST,  Updated : Dec 08, 2015 07:00 am IST

मशहूर पत्रिका टाइम ने इस साल 'पर्सन ऑफ द ईयर' ने अंतिम 8 दावेदारों का चुनाव किया है, उनमें IS का सरगना अबू बकर अल-बगदादी और अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प हैं।

bagdadi- India TV Hindi
bagdadi

न्यूयॉर्क: मशहूर पत्रिका टाइम ने इस साल 'पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए जिन अंतिम आठ दावेदारों का चुनाव किया है, उनमें इस्लामामिक स्टेट का सरगना अबू बकर अल-बगदादी तथा अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के आकांक्षी डोनाल्ड ट्रम्प शामिल हैं। टाइम पत्रिका के संपादकों ने '2015 पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए अंतिम आठ दावेदारों को सूचीबद्ध किया है।

शुरुआती 58 दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई के नाम भी शामिल थे। पिछले साल भी पीएम मोदी दावेदारों में शामिल थे, हालांकि पत्रिका के संपादकों ने उनको पर्सन ऑफ द ईयर नहीं चुना। उस समय पाठकों के मतदान में मोदी विजेता बने थे। उन्हें कुल पड़े करीब 50 लाख मतों में से 16 फीसदी से अधिक मिले थे।

बगदादी के बारे में टाइम ने लिखा है, 'ISIS के नेता के तौर पर उसने अपने लोगों को इराक एवं सीरिया में स्वघोषित खिलाफत में लड़ने तथा ट्यूनीशिया एवं फ्रांस जैसे देशों में हमले करने के लिए प्रेरित किया है।' अंतिम दावेदारों में अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों के प्रति असामनता का विरोध करने वाले 'ब्लैक लिव्स मैटर' के कार्यकर्ता, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, टीवी स्टार कैटलिन जेनर और उबर के सीईओ ट्रैविस कालानिक शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश