Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रेवर नोह ने डोनाल्ड ट्रंप की तुलना ‘कैंसर’ से की, कहा- वह बिल्कुल जंगली हैं

ट्रेवर नोह ने डोनाल्ड ट्रंप की तुलना ‘कैंसर’ से की, कहा- वह बिल्कुल जंगली हैं

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 15, 2018 04:58 pm IST, Updated : Oct 15, 2018 05:01 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हमला बोलते हुए हास्य अभिनेता ट्रेवर नोह ने उनकी तुलना ‘कैंसर’ से की है। ‘द डेली शो’ के मेजबान ने ‘बारबरा बर्लान्ती हीरोज गाला’ के उद्घाटन के दौरान यह बयान दिया।

Trevor Noah likens Donald Trump to cancer- India TV Hindi
Trevor Noah likens Donald Trump to cancer

लॉस एंजिलिस: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हमला बोलते हुए हास्य अभिनेता ट्रेवर नोह ने उनकी तुलना ‘कैंसर’ से की है। ‘द डेली शो’ के मेजबान ने ‘बारबरा बर्लान्ती हीरोज गाला’ के उद्घाटन के दौरान यह बयान दिया। ‘एरो’ के अभिनेता स्टीफन अमेल और एफ -कैंसर के सह संस्थापक सेल कोहेन बरून के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि कैंसर एक खतरनाक चीज हैं क्योंकि पहले वह आपको इसके बारे में बताते हैं, आपको विश्वास नहीं होता कि ऐसा हो रहा है। आपको पता है कि यह होता है लेकिन आप कभी नहीं मानेंगे कि ऐसा कुछ आपको हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि यह खतरनाक है और आपको लगता है कि इससे केवल आप प्रभावित होंगे लेकिन इससे आपके आस-पास के सभी लोग प्रभावित होंगे। यह अंत की तरह प्रतीत होता है और कुछ लोगों के लिए होता भी है लेकिन अन्य लोगों के लिए नहीं..। आपको पता है कि हर एक दिन आप इससे नफरत करते हैं। कमाल है डोनाल्ड ट्रंप भी कैंसर की तरह है। उन्होंने कहा, ‘‘वह बिल्कुल जंगली हैं। वह एक कैंसर हैं।’’

यह भी देखें

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement