1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका के साथ चीन का व्‍यापार अधिशेष पहुंचा रिकॉर्ड स्‍तर पर, और बढ़ी व्‍यापार युद्ध गहराने की आशंका

अमेरिका के साथ चीन का व्‍यापार अधिशेष पहुंचा रिकॉर्ड स्‍तर पर, और बढ़ी व्‍यापार युद्ध गहराने की आशंका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 12, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 03:50 pm IST

ट्रंप प्रशासन की ओर से भारी भरकम शुल्क लगाने के बावजूद अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष सितंबर में बढ़कर 34.1 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

donald trump xi jinping- India TV Hindi
donald trump and xi jinping Image Source : DONALD TRUMP XI JINPING

बीजिंग। ट्रंप प्रशासन की ओर से भारी भरकम शुल्क लगाने के बावजूद अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष सितंबर में बढ़कर 34.1 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को और हवा मिलने की आशंका जताई जा रही है। 

चीन के कस्टम (सीमा शुल्क) विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को चीन का निर्यात बढ़कर 46.7 अरब डॉलर हो गया है, जबकि इस दौरान अमेरिका से आयात घटकर 12.6 अरब डॉलर पर आ गया। विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापारिक मोर्चे पर लगातार तनाव जारी है।

अमेरिका ने सितंबर में चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगाया था। इसके जवाब में चीन ने 60 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर जवाबी शुल्क लगाया। 

चीन के सीमा-शुल्क विभाग के प्रवक्ता ली कुइवेन ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव से हमारा विदेश व्यापार विकास प्रभावित हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा