1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Meerut Metro: होली के दिन नमो भारत और मेट्रो कब चलेगी? सफर की प्लानिंग से पहले जान लें टाइमिंग

Meerut Metro: होली के दिन नमो भारत और मेट्रो कब चलेगी? सफर की प्लानिंग से पहले जान लें टाइमिंग

 Published : Mar 02, 2026 02:17 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 02:30 pm IST

होली 2026 के मौके पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को ध्यान में रखते हुए विशेष शेड्यूल जारी किया है।

यार्ड में खड़ी नमो भारत की ट्रेन।- India TV Hindi
यार्ड में खड़ी नमो भारत की ट्रेन। Image Source : PTI

अगर आप दिल्ली से मेरठ रूट पर नमो भारत और मेट्रो से सफर करते हैं तो आपको होली के दिन की टाइमिंग को लेकर जानकारी होनी चाहिए। प्रशासन ने होली के दिन यानी 4 मार्च को नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो की सेवाओं में विशेष बदलाव किए गए हैं। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है।

होली के दिन (4 मार्च 2026, बुधवार) का विशेष शेड्यूल

सुबह से शाम 5:00 बजे तक दोनों सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

सेवाएं शाम 5:00 बजे से शुरू होंगी और रात 10:00 बजे तक नियमित रूप से चालू रहेंगी।
होली के दौरान रंग खेलने, भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुबह की सेवाएं निलंबित की गई हैं। यात्रियों से अपील है कि वे होली के दिन अपनी यात्रा की योजना शाम 5 बजे के बाद की बनाएं, ताकि कोई असुविधा न हो।

सामान्य दिनों में नई टाइमिंग (अब लागू)

यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए नमो भारत (दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ आरआरटीएस) और मेरठ मेट्रो अब सोमवार से रविवार (सप्ताह के सभी दिन) चलेंगी। दैनिक संचालन समय: सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेंगी। रविवार को भी पूर्ण सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, कोई छुट्टी नहीं।

हाल ही में हुआ है उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किमी और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी खंड का उद्घाटन किया था। सराय काले खां से मोदीपुरम तक कुल 15 स्टेशनों वाला पूरा कॉरिडोर ऑपरेट हो गया। इसके अलावा, मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो सेवा भी शुरू हो गई। 21 किमी लंबे इस खंड में 12 स्टेशन हैं, जिनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम इंटरचेंज स्टेशन शामिल हैं। 

160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार

नमो भारत नेटवर्क क्षेत्र में यात्रियों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और तेज कम्यूटर ट्रांजिट सेवा प्रदान करता है। यह सेवा उच्च गति और उच्च आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) के साथ संचालित होती है, जिससे यात्रियों का सफर समय काफी कम हो जाता है। नमो भारत ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चलने में सक्षम हैं। नॉन-स्टॉप यात्रा के लिए अपनाई गई आधुनिक तकनीक के जरिए लगभग 100 किलोमीटर की दूरी 45 से 50 मिनट के भीतर तय कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा