1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने हिलेरी से एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अपील की

ट्रंप ने हिलेरी से एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अपील की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2017 11:25 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 11:25 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से वर्ष 2020 में उनके खिलाफ एकबार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अपील की है।

Trump appeals again to Hillary to contest Presidential...- India TV Hindi
Trump appeals again to Hillary to contest Presidential election

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से वर्ष 2020 में उनके खिलाफ एकबार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अपील की है। ट्रंप ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं। (पाक चुनाव आयोग ने नवाज शरीफ के दामाद सहित 260 से अधिक सांसदों को किया निलंबित)

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अचानक हुए एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा मैं उम्मीद करता हूं कि हिलेरी चुनाव लड़ेंगी। क्या वह चुनाव लड़ने वाली हैं मुझो उम्मीद है। हिलेरी, कृपया फिर से चुनाव लड़ें, आगे बढ़ें। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी की हार के कई कारण हैं। राष्ट्रपति ने कहा उन्होंने जो किया वह सही नहीं था। इसके साथ ही कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से वह नहीं जीतीं।

ट्रंप ने कहा कि हिलेरी का रूस को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराना केवल एक बहाना है। उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले एनएफएल खिलाड़ियों का हिलेरी द्वारा किए बचाव की आलोचना भी की। ये खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान, विरोध जताने के लिए अपने घुटनों पर बैठ गये थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि राष्ट्रगान के दौरान घुटनों पर बैठना हमारे देश के लिए अपमानजनक था।। लोग एनएफएल से भी नाराज हैं। उस पर, आप जो कह रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह गलत को सही ठहरा रहा है। लोग इसे लेकर बहुत नाराज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश