1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US ELECTION: जमीनी स्तर पर मुकाबला नहीं कर सके ट्रंप

US ELECTION: जमीनी स्तर पर मुकाबला नहीं कर सके ट्रंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2016 10:17 am IST,  Updated : Nov 09, 2016 10:17 am IST

न्यूयॉर्क: हिलेरी क्लिंटन कैंपेन ने आज कहा कि प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप के खेमे को इस बात का अफसोस होगा कि वो मजबूती से खास तौर पर जमीनी स्तर पर मुकाबला नहीं कर सके। क्लिंटन के

हिलेरी क्लिंटन कैंपेन- India TV Hindi
हिलेरी क्लिंटन कैंपेन

न्यूयॉर्क: हिलेरी क्लिंटन कैंपेन ने आज कहा कि प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप के खेमे को इस बात का अफसोस होगा कि वो मजबूती से खास तौर पर जमीनी स्तर पर मुकाबला नहीं कर सके। क्लिंटन के कैंपेन मैनेजर रोबी मूक ने एमएसएनबीसी को एक साक्षात्कार में बताया, मैं मानता हूं कि डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन को इस बात का अफसोस होगा कि वो मजबूती से मुकाबला नहीं कर सके। मैं तर्क कर सकता हूं कि हिलेरी ने जैसी जमीन तैयार करने का निर्णय लिया था, वैसा ही हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि रिपब्लिकन उम्मीदवार को मिशीगन जैसे राज्यों में भी कठिन प्रतिस्पर्धा मिल रही है। मूक ने कहा, मुझे इस बात का गर्व है कि हमलोग मिशिगन में प्राइमरी में भी आगे थे और कभी पीछे नहीं हुए। हमने यहां 100,000 से ज्यादा नए वोटरों का रजिस्ट्रेशन कराया। हम यहां महीनों से आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं। ट्रंप कैंपेन के मैनेजर केलीयाने कॉन्वे ने भी एमएसएनबीसी को साक्षात्कार दिया और यह कहा कि उन्हें रिपब्लिकन की मूलभूत सुविधाओं का पूरे तरीके से लाभ नहीं मिल पाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश