1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के पूर्व अभियान प्रबंधक को अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोपी माना गया

ट्रंप के पूर्व अभियान प्रबंधक को अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोपी माना गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 07:31 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 07:31 am IST

डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख रहे मानफोर्ट को आज अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने और धनशोधन को लेकर आरोपित किया गया।

Trump former campaign manager was accused of conspiracy...- India TV Hindi
Trump former campaign manager was accused of conspiracy against America

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख रहे मानफोर्ट को आज अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने और धनशोधन को लेकर आरोपित किया गया। मानफोर्ट (68) और उनके कारोबारी सहायक रिक गेट्स (45) ने आज सुबह संघीय अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। दोनों पर अमेरिका के विरुद्ध साजिश करने, धनशोधन की साजिश रचने, अमेरिका विदेशी एजेंट पंजीकरण कानून के तहत गलतबयान आदि समेत 12 आरोपों पर आरोपित किये गये हैं। (अब्बासी ने किया खारिज, PML-N के प्रमुख नहीं बनेंगे शहबाज शरीफ)

यह अभ्यारोपण पूर्व एफबीआई प्रमुख रॉबर्ट मुलर द्वारा की जा रही जांच का हिस्सा है। उन्हें कानून विभाग ने राष्ट्रपति चुनाव और ट्रंप के अभियान में रुस के हस्तक्षेप, यदि कोई है तो, के आरोपों की जांच के लिए विशेष वकील नियुक्त किया गया है।

वाशिंगटन की फेडरल अदालत में यह अभ्यारोपण दायर किया गया। मानफोर्ट मार्च, 2016 में ट्रंप के अभियान दल से जुड़े और वह जून में अभियान प्रबंधक बना दिये गये। उन्होंने अपने विदेशी परामर्श करार्य में स्कैंडल के चलते इस्तीफा दिया। उन पर 1.8 करोड़ डॉलर के धनशोधन का आरोप है। हिलेरी क्लिंटन के अभियान दल और डेमोक्रेटिक पार्टी ने आरोप लगाया है कि रुसी दखल से ट्रंप की चुनावी जीत और हिलेरी के करारी हार हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश