1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने की दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति से बात, वाशिंगटन आने के लिए आमंत्रित किया

ट्रंप ने की दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति से बात, वाशिंगटन आने के लिए आमंत्रित किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2017 12:12 pm IST,  Updated : May 11, 2017 12:12 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मून जे इन से वार्ता की और वाशिंगटन आने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

america- India TV Hindi
america

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मून जे इन से वार्ता की और वाशिंगटन आने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। व्हाइट हाउस ने फोन पर हुई बातचीत के बारे जानकारी देते हुए कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ बातचीत करके चुनाव में मिली बड़ी जीत और सत्ता के शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक हस्तांतरण के लिए उन्हें और कोरियाई लोगों को आज बधाई दी। (दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति भवन को खाली करने की योजना बना रहे हैं नए राष्ट्रपति)

दोनों नेताओं ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संबंधों और इन दोनों देशों के बीच मित्रता मजबूत करने पर सहमति जतायी है। व्हाइट हाउस ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रपति मून के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने उन्हें वाशिंगटन की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।

राष्ट्रपति मून ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मून इस एक दशक में दक्षिण कोरिया के पहले उदारवादी राष्ट्रपति हैं। मंगलवार को हुई मतों की गिनती के बाद राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने उन्हें विजेता घोषित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश