1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति भवन को खाली करने की योजना बना रहे हैं नए राष्ट्रपति

दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति भवन को खाली करने की योजना बना रहे हैं नए राष्ट्रपति

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2017 11:56 am IST,  Updated : May 11, 2017 11:56 am IST

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पार्क गुन हे से दूरी बनाने को लेकर इतने ज्यादा उत्सुक हैं कि वह राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस को आंशिक रूप से खाली करने की योजना बना रहे हैं।

New President of south korea - India TV Hindi
New President of south korea

सोल: दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पार्क गुन हे से दूरी बनाने को लेकर इतने ज्यादा उत्सुक हैं कि वह राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस को आंशिक रूप से खाली करने की योजना बना रहे हैं। पद की शपथ लेने के बाद कल राष्ट्र को संबोधित करते हुए मून ने भवन खाली करने का वादा किया। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से दक्षिण कोरिया का हर राष्ट्रपति इसी भवन में रहा और यहीं से कामकाज संचालित किया। (ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन को समन जारी)

यह भवन पार्क गुन हे से गहराई से जुड़ा है क्योंकि एक तानाशाह की बेटी होने के कारण हे वहीं पर पली बढ़ी हैं। मून की योजना अपना कार्यालय ग्वांघवामुन में स्थानांतरित करने की है जहां लाखों लोगों ने पार्क को कार्यालय से हटाने और मार्च माह में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी से पहले कई महीनों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए थे।

मून ने भाषण में कहा, तैयारियां पूरी होने के बाद मैं ब्लू हाउस छोड़ दूंगा और ग्वांघवामुन राष्ट्रपति के दौर की शुरूआत करूंगा। राष्ट्रपति भवन छोड़ने का मून का यह कदम जमीन से जु़ड़ा राष्ट्रपति बनने के प्रयासों का हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश