1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने की मार्टिन लूथर किंग जूनियर के बेटे से मुलाकात

ट्रंप ने की मार्टिन लूथर किंग जूनियर के बेटे से मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 17, 2017 11:46 am IST,  Updated : Jan 17, 2017 11:46 am IST

न्यूयार्क: अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर को एक महान व्यक्ति बताया और नागरिक अधिकारों के प्रतीक किंग जूनियर के सम्मान में अमेरिका में मनाए जाने वाले मार्टिन लूथर

trump met the son of martin luther king jr- India TV Hindi
trump met the son of martin luther king jr

न्यूयार्क: अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर को एक महान व्यक्ति बताया और नागरिक अधिकारों के प्रतीक किंग जूनियर के सम्मान में अमेरिका में मनाए जाने वाले मार्टिन लूथर किंग दिवस पर उनके सबसे बड़े बेटे से मुलाकात की। ट्रंप की यह मुलाकात किंग के एक करीबी समन्वयक जॉन लुइस के साथ उनकी तकरार के माहौल के बीच हुई है।

ट्रंप के शपथ ग्रहण से महज कुछ दिन पहले हुई कल की यह बैठक ट्रंप की ओर से अश्वेत समुदाय तक पहुंच बनाने का प्रयास माना जा रहा है। यह मुलाकात ट्रंप और लुइस के बीच सार्वजनिक तौर पर पैदा हुए गतिरोध के बीच हुई है। लुइस एक हाइप्रोफाइल सांसद हैं, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की वैधता पर सवाल उठाए थे और शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने का संकल्प लिया था।

ट्रंप ने इस मुलाकात से पहले ट्वीट किया, मार्टिन लूथर किंग दिवस का जश्न मनाइए। जिन चीजों के लिए वह खड़े रहे, उनका जश्न मनाइए। उनकी महानता के लिए उनका सम्मान कीजिए। मार्टिन लूथर किंग तृतीय ने ट्रंप टावर में नव निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात को सकारात्मक बताया।

किंग तृतीय ने कहा, उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। उन्होंने यह बात बार-बार कही। हम इसका आकलन करना जारी रखेंगे। शुक्रवार को एनबीसी के मीट द प्रेस नामक टॉक शो में लुइस ने कहा था कि वह वर्ष 1987 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब पहली बार शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके पीछे की वजह उन्होंने आठ नवंबर के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को बताया। उन्होंने कहा, मैं इस नव निर्वाचित राष्ट्रपति को वैध राष्ट्रपति के रूप में नहीं देखता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश