1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा बढि़या सेंस ऑफ ह्यूमर वाले व्यक्ति: ट्रंप

ओबामा बढि़या सेंस ऑफ ह्यूमर वाले व्यक्ति: ट्रंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 05:31 pm IST

वाशिंगटन: निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को बहुत ही बढि़या हास्यबोध वाला शानदार व्यक्ति करार देते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भेंट के दौरान उन दोनों ने हाल के चुनाव अभियान

trump said obama is great person- India TV Hindi
trump said obama is great person

वाशिंगटन: निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को बहुत ही बढि़या हास्यबोध वाला शानदार व्यक्ति करार देते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भेंट के दौरान उन दोनों ने हाल के चुनाव अभियान की कटुता के बारे में नहीं बल्कि कुछ कठिन विषयों पर चर्चा की। ट्रंप ने सीबीएस के 60 मिनट कार्यक्रम में कहा, मुझे वह शानदार लगे। मुझे वह स्मार्ट और बहुत अच्छे नजर आए। कठिन विषयों पर चर्चा के दौरान आपमें जितना हास्य बोध हो सकता है, उस हिसाब से उनमें खूब हास्यबोध है, लेकिन हमने कुछ सुखद कठिन विषयों पर चर्चा की। हमने कुछ जीतों पर भी चर्चा की। कुछ ऐसी बातें, जिन पर उन्हें बड़ा अच्छा महसूस हुआ।

सत्तर वर्षीय ट्रंप पहली बार बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ओबामा से मिले। एक दिन पहले ही वह चुनाव जीते थे। यह भेंट 15 मिनट के लिए थी लेकिन यह करीब डेढ़ घंटे तक चली।

उन्होंने कहा, यह कुछ लंबी ही बातचीत होने जा रह थी और यह करीब डेढ़ घंटे तक चली। यह करीब चार घंटे तक की हो सकती थी। मेरा मतलब है कि वाकई में खत्म ही नहीं होने वाली थी क्योंकि हमें कई चीजों पर बातचीत करनी थी। उन्होंने मुझे अच्छी चीजें और खराब चीजों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओबामा ने जिन खराब बातों के बारे में बताया उनमें एक पश्चिम एशिया की स्थिति है। ट्रंप ने खुद को एक शालीन व्यक्ति बताया और वह ओवल ऑफिस के अंदर अपने को इसी तरह देखते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश