1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप का रूस के साथ परमाणु हथियार, प्रतिबंधों में ढील पर संधि का सुझाव

ट्रंप का रूस के साथ परमाणु हथियार, प्रतिबंधों में ढील पर संधि का सुझाव

 Written By: IANS
 Published : Jan 16, 2017 10:19 am IST,  Updated : Jan 16, 2017 10:19 am IST

लंदन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ एक ऐसी संधि करने का सुझाव दिया है, जो परमाणु हथियारों की संख्या में ठोस कमी और मास्को के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में

Trump, Putin- India TV Hindi
Trump, Putin

लंदन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ एक ऐसी संधि करने का सुझाव दिया है, जो परमाणु हथियारों की संख्या में ठोस कमी और मास्को के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में ढील लाएगी। ट्रंप ने यह बात द टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कही है। 

ट्रंप ने कल कहा, उन्होंने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। देखते हैं कि क्या हम रूस के साथ कुछ अच्छी संधियां कर पाते हैं? मेरा मानना है कि परमाणु हथियारों में कमी आनी चाहिए और इनमें ठोस रूप से कमी आनी चाहिए, यह उसका :संधि का: हिस्सा है। 

रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन की तारीफ कर चुके ट्रंप ने कहा, प्रतिबंधों के कारण रूस इस समय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है लेकिन मेरा मानना है कि कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे बहुत से लोग लाभांवित हो सकते हैं। हालांकि ट्रंप जिन प्रतिबंधों की बात कर रहे थे, उनका या उनके प्रभावक्षेत्र का विस्तार से उल्लेख नहीं किया गया। 

बराक ओबामा के कार्यकाल में, अमेरिका ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध यूक्रेन, सीरियाई युद्ध में रूस की संलिप्तता और अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए किए गए कथित साइबर हमलों में उसकी संलिप्तता के चलते लगाए गए हैं। 

ट्रंप की हालिया टिप्पणियां प्रकाशित होने से कुछ ही समय पहले सीआईए के प्रमुख जॉन ब्रेनॅन ने चेतावनी दी थी कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति रूस की ओर से पैदा किए जाने वाले खतरों को समझते नहीं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश