1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पेरिस म्यूजियम पर हमले के बाद ट्रंप ने अमेरिका से कहा, स्मार्ट बनो

पेरिस म्यूजियम पर हमले के बाद ट्रंप ने अमेरिका से कहा, स्मार्ट बनो

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2017 09:10 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 09:10 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस में लुव्र संग्रहालय में सुरक्षा बलों पर एक व्यक्ति द्वारा गंड़ासे से हमला करने की घटना के बाद आज कहा कि अमेरिका को स्मार्ट बनना चाहिए।

Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस में लुव्र संग्रहालय में सुरक्षा बलों पर एक व्यक्ति द्वारा गंड़ासे से हमला करने की घटना के बाद शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को स्मार्ट बनना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि यह हमलावर एक कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले की घटनाओं के हमलावरों के लिए भी उन्होंने इसी शब्दावली का इस्तेमाल किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘पेरिस में लुव्र संग्रहालय में एक नए कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी ने हमला किया। पर्यटकों को अंदर बंद कर दिया गया। फ्रांस फिर से निशाने पर है। अमेरिका स्मार्ट बनो।’

Paris Atatck | AP Photo
Paris Atatck | AP Photo

पेरिस में म्यूजियम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। (AP)

पेरिस के लुव्र संग्रहालय में सुरक्षा बलों पर गड़ांसा से हमला करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी गई जिससे वह घायल हो गया। हमलावर की हालत गंभीर बताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश