1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उपराष्ट्रपति पद के लिए कल अपनी पसंद का ऐलान करेंगे ट्रंप

उपराष्ट्रपति पद के लिए कल अपनी पसंद का ऐलान करेंगे ट्रंप

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 01:44 pm IST

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए वह कल अपनी पंसद का ऐलान करेंगे, जिससे इस पद पर उनकी पसंद को लेकर महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए वह कल अपनी पंसद का ऐलान करेंगे, जिससे इस पद पर उनकी पसंद को लेकर महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग जायेगा। न्यूयॉर्क के 70 वर्षीय रियल एस्टेट टायकून ने एक ट्वीट में कल कहा, ‘मैं शुक्रवार को मैनहट्टन में सुबह 11 बजे उपराष्ट्रपति के लिए अपनी पसंद का ऐलान करूंगा।’

अमेरिका की मुख्यधारा की मीडिया में ऐसी अटकलें हैं कि ट्रंप ने अपनी पसंद के लिए कुछ लोगों की संक्षिप्त सूची तैयार की है। इस पद के लिए प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष न्यूट गिंग्रिच, न्यू जर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और इंडियाना के गवर्नर माइक पेंसे के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं।

पिछले कुछ सप्ताह के दौरान ट्रंप ने अपने सभी संभावितों के साथ मुलाकात की और उनमे से कई ने उनके साथ कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया।

कल की घोषणा के साथ ही उपराष्ट्रपति के लिए ट्रंप की पसंद को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग जायेगा। ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेटिक नेता हिलेरी क्लिंटन के भी जल्द ही अपनी पसंद की घोषणा करने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश