1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. BREXIT: ट्रंप की टिप्पणी से हिलेरी समर्थक नाराज, बोले प्रेसिडेंट पद के अयोग्य

BREXIT: ट्रंप की टिप्पणी से हिलेरी समर्थक नाराज, बोले प्रेसिडेंट पद के अयोग्य

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2016 01:52 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 01:53 pm IST

अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन के सहयोगियों ने कहा है कि ब्रेक्ज़िट पर डोनाल्ड ट्रम्प की प्रतिक्रिया व्हाइट हाउस के लिए उन्हें स्वाभाविक रूप से अयोग्य साबित करती है।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वॉशिंगटन: अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन के सहयोगियों ने कहा है कि ब्रेक्ज़िट पर डोनाल्ड ट्रम्प की प्रतिक्रिया व्हाइट हाउस के लिए उन्हें स्वाभाविक रूप से अयोग्य साबित करती है। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर जाने के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रम्प द्वारा इसकी सराहना किए जाने के बाद हिलेरी के सहयोगियों ने उनकी आलोचना की और उनके कारोबारी हितों के लिए इसे एक बेहतर फैसला बताया।

हिलेरी क्लिंटन के वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार जेक सुलिवन (68) ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रम्प ने सक्रिय रूप से इस नतीजे का पक्ष लिया था और वह आर्थिक संकट के पक्ष ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पाउंड का गिरना उनके गोल्फ के कारोबार के लिए अच्छा है।' ट्रम्प स्कॉटलैंड में अपने नए गोल्फ रिसॉर्ट के फिर से आरंभ का जश्न मनाने के लिए अपनी दो दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने कल ब्रिटेन में किए मतदान की प्रशंसा की और इस नतीजे की अमेरिका में अपनी राजनीतिक सफलता से तुलना की।

उन्होंने कहा, 'असल में वह अमेरिका में कामकाजी परिवारों के हितों से पहले अपने गोल्फ के कारोबार को रखते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रम्प ने दुनिया भर के मित्रों और सहयोगियों का लगातार तिरस्कार किया है और उन्होंने एक कमजोर, कम आत्मविश्वासी, कम सुरक्षित अमेरिका के बारे में बात की है।

उन्होंने कहा, 'इस तरह का जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, हमें प्रभावी, अनुभवी नेतृत्व की अवश्यकता होती है। अमेरिका की विदेश मंत्री के तौर पर हिलेरी क्लिंटन ने मंदी के बाद अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व बहाल करने पर काम किया।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश