1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको: TV पत्रकार की हत्या, सड़क पर पड़ा मिला गोली दगा शव

मेक्सिको: TV पत्रकार की हत्या, सड़क पर पड़ा मिला गोली दगा शव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 10:45 am IST,  Updated : Oct 31, 2020 10:45 am IST

मेक्सिको में सीमाई इलाके के शहर सियूदाद वॉरेज में एक टेलीविजन पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

TV पत्रकार की हत्या, सड़क पर पड़ा मिला गोली दगा शव- India TV Hindi
TV पत्रकार की हत्या, सड़क पर पड़ा मिला गोली दगा शव Image Source : PTI

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में सीमाई इलाके के शहर सियूदाद वॉरेज में एक टेलीविजन पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभियोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिहुआहुआ राज्य के अभियोजकों ने बताया कि पत्रकार अर्तुरो अल्बा मेडिना का शव बृहस्पतिवार को सड़क पर मिला, उन्हें गोली लगी थी। 

उन्होंने बताया कि पत्रकार की हत्या में कम से कम दो हमलावर शामिल थे। अभियोजकों ने दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया है। अभियोजकों ने बताया कि मेडिना एक टीवी एंकर के रूप में काम करते थे और एक स्थानीय कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में भी सेवा दे चुके थे। 

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, वह मल्टीमीडियोज टेलीवीजन पर शो लेकर आए थे और उन्होंने अपराध और हिंसा पर रिपोर्टिंग की थी। पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ी एक समिति ने इस ‘नृशंस हत्या’ की निंदा की है और प्रशासन से तत्काल पारदर्शी तरीके से जांच की मांग की है। 

गौरतलब है कि मेक्सिको में इस साल अब तक सात पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। इतनी ही नहीं, अगर पिछले 20 सालों पर नजर डालें तो 20 सालों में यहां 140 से ज्यादा पत्रकारों का कत्ल किया जा चुका है। इसके अनुसार, औसतन यहां हर साल 10 से ज्यादा पत्रकारों की हत्या कर दी जाती है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश