1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल का शीर्ष उबर अधिकारी पुराने यौन आरोप के चलते बर्खास्त

भारतीय मूल का शीर्ष उबर अधिकारी पुराने यौन आरोप के चलते बर्खास्त

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2017 02:30 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 02:30 pm IST

न्यूयार्क: उबर में शीर्ष कार्यकारी स्तर पर कार्यरत भारतीय मूल के व्यक्ति को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है क्योंकि उबर का कहना है कि इस अधिकारी ने यह नहीं बताया था कि उसने

Uber- India TV Hindi
Uber Image Source : PTI

न्यूयार्क: उबर में शीर्ष कार्यकारी स्तर पर कार्यरत भारतीय मूल के व्यक्ति को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है क्योंकि उबर का कहना है कि इस अधिकारी ने यह नहीं बताया था कि उसने यौन प्रताड़ना की शिकायत के बाद गूगल से अपनी पिछली नौकरी छोड़ी थी। यह जानकारी मीडिया में आई एक रिपोर्ट में दी गई है।

अमित सिंघल ने 15 साल तक गूगल में काम करने के बाद जनवरी में उबर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष :इंजीनियरिंग: के तौर पर काम शुरू किया था। गूगल में वह सर्च से जुड़े काम देखते थे। प्रौद्योगिकी से जुड़ी खबरें देने वाली वेबसाइट रीकोड की एक खबर में कहा गया है कि उबर के सीईओ ट्रेविस केलेनिक ने सिंघल से कल इस्तीफा देने को कहा।

उनसे ऐसा करने को तब कहा गया, जब यह पाया गया कि सिंघल ने उबर को यह नहीं बताया था कि उसने एक कर्मचारी द्वारा अपने उपर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद गूगल छोड़ा था। गूगल ने आंतरिक जांच में पाया था कि कर्मचारी की ओर से सिंघल पर लगाया गया यौन प्रताड़ना का आरोप विश्वसनीय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश