1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आईएस से निपटने के लिए सैन्य समाधान अपर्याप्त

आईएस से निपटने के लिए सैन्य समाधान अपर्याप्त

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 02:01 pm IST,  Updated : May 15, 2015 02:01 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: इराक में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सामना करने के लिए सिर्फ सैन्य समाधान ही पर्याप्त नहीं होंगे। सरकार को सुरक्षा के लिए नागरिक जिम्मेदारी बहाल करने की जरूरत है। इराक के

आईएस से निपटने के लिए...- India TV Hindi
आईएस से निपटने के लिए सैन्य समाधान अपर्याप्त

संयुक्त राष्ट्र: इराक में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सामना करने के लिए सिर्फ सैन्य समाधान ही पर्याप्त नहीं होंगे। सरकार को सुरक्षा के लिए नागरिक जिम्मेदारी बहाल करने की जरूरत है। इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि जान कुबिस ने यह बात कही। कुबिस ने सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि उसने इराक के राजनीतिक प्रतिनिधियों से यह संदेश सुना है। उन्होंने इराक सरकार को अप्रभावित समुदायों का आत्मविश्वास बहाल करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा, "प्राथमिकता के तौर पर सरकार को सुरक्षा के लिए नागरिक जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाने की जरूरत है।

इराक के सैन्य बलों और आईएस के हजारों आतंकवादियों के बीच भिडं़त से देश में सुरक्षा स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। आतंकवादियों ने देश के उत्तरी शहर मोसुल पर कब्जा कर लिया है।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों की प्रभारी महासचिव वलेरी अमोस ने भी इराक में मानवीय स्थिति पर परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि मानवीय सहायता का अनुरोध कर रहे इराकी लोगों की संख्या 82 लाख से अधिक हो गई है। पिछले पांच महीनों में इस संख्या में 30 लाख का इजाफा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश