1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. एक्वेटिक पार्क में तैराकी कर रही महिला पर सील ने किया हमला!

एक्वेटिक पार्क में तैराकी कर रही महिला पर सील ने किया हमला!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2018 05:28 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 05:28 pm IST

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अक्वैटिक पार्क में तैराकी कर रही एक महिला को एक सील ने काट लिया...

Representational Image | Pixabay- India TV Hindi
Representational Image | Pixabay

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अक्वैटिक पार्क में तैराकी कर रही एक महिला को एक सील ने काट लिया। पिछले एक महीने में सील द्वारा किया गया यह तीसरा हमला है। सैन फ्रांसिस्को अग्निशमन विभाग (SFFD) ने यह जानकारी दी। सील ने जिस महिला पर हमला किया उसकी उम्र 65 साल है। महिला का नाम ईरीन चान बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सील ने यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6:45 पर किया जब वह अपने एक मित्र के साथ अक्वेटिक पार्क में तैर रही थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SFFD ने कहा कि गुरुवार को सील ने महिला के घुटने पर काटकर उसे घायल कर दिया। उसी हिस्से में तैराकी कर रहे एक सेवानिवृत्त सहायक चिकित्सक ने महिला की मदद की और उसे किनारे पर लेकर आए, जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि महिला जब पानी से बाहर आई, तो उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। वहीं, जिस महिला पर हमला हुआ उसने कहा कि उसे पता ही नहीं चला कि सील कहां से आ गई और उसके पैर पर काट लिया।

गौरतलब है कि पिछले महीने ऐसी ही अलग-अलग घटनाओं में सील ने तैराकी कर रहे 2 लोगों पर हमला कर दिया था। वे घटनाएं पिछले साल 14 और 15 दिसंबर को हुई थीं। अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि क्या इन घटनाओं के पीछे एक ही सील का हाथ है। अभी तक इन घटनाओं में किसी भी प्रकार के पैटर्न का भी पता नहीं चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश