अमेरिका: लुसियाना के न्यू ऑरलियन्स में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता हारून लोनी ने कहा, गोलीबारी शनिवार रात क्लेबोर्न एवेन्यू के 3400 ब्लाक में हुई।
Related Stories
घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत के बार में जानकारी नहीं मिल पाई है। न्यू ऑरलियन्स की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने कहा, प्रशासन हर उस तरीके का इस्तेमाल करेगा जिससे इस तरह के हमलों को रोका जा सकें।
मेयर ने कहा, न्यू ऑरलियन्स में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नही हैं। मैं शहर में सबसे कहना चाहती हूं कि हम इससे नफरत करते है। हम परेशान है और अब बहुत हो चुका है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब यह खत्म होना चाहिए। यह ब्रॉडमूर के किनारे पर मेरे पड़ोस के पास हुआ। यह कही पर भी हो हमारे लिए यह अस्वीकार्य है।