1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US ELECTION: हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ जीत से 6 कदम दूर डोनाल्ड ट्रंप

US ELECTION: हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ जीत से 6 कदम दूर डोनाल्ड ट्रंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2016 11:30 am IST,  Updated : Nov 09, 2016 12:49 pm IST

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप आठ साल के अंतराल के बाद डेमोक्रेट्स के हाथ से व्हाइट हाउस को वापस हासिल करने के कगार पर पहुंच गए हैं और यह अमेरिकी इतिहास में एक अहम मोड़ साबित हो

us election trump on the verge of victory- India TV Hindi
us election trump on the verge of victory

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप आठ साल के अंतराल के बाद डेमोक्रेट्स के हाथ से व्हाइट हाउस को वापस हासिल करने के कगार पर पहुंच गए हैं और यह अमेरिकी इतिहास में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है। अमेरिकी समयानुसार, आधी रात के बाद, 70 वर्षीय ट्रंप इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों के जादुई आंकड़े 270 तक पहुंचने से महज 16 ही वोट पीछे थे।

फॉक्स न्यूज के आकलनों के अनुसार, ट्रंप को 254 कॉलेज वोट मिले थे जबकि हिलेरी के हिस्से में 209 कॉलेज वोट आए थे। इस प्रक्रिया में ट्रंप ने फ्लोरिडा, ओहायो, मिशिगन, आयोवा और विसकन्सिन समेत कई अहम राज्यों में जीत हासिल की है।

ये नतीजे हिलेरी के प्रचार अभियान के लिए एक झटका साबित हो रहे हैं, जिसने प्रचार अभियान पर न सिर्फ ट्रंप से ज्यादा धन खर्च किया था बल्कि प्रमुख राज्यों में अच्छा प्रदर्शन भी किया। न्यूयार्क के पूर्व मेयर और ट्रंप के करीबी सहयोगी ने मध्यरात्रि के करीब संवाददाताओं से कहा, यह डेमोक्रेटिक एवं रिपब्लिकन प्रतिष्ठानों के खिलाफ जनता का विद्रोह है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश