1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. TRUMP vs HILLARY: जानिए किसने कहां से जीतीं कितनी सीटें

TRUMP vs HILLARY: जानिए किसने कहां से जीतीं कितनी सीटें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2016 08:07 am IST,  Updated : Nov 09, 2016 10:05 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का यह अंतिम दौर चल रहा है। अमेरिका के पूर्वी तट पर शाम 7 बजे चुवान बंद हुआ जबकि पश्चिमी तट पर यह अभी भी चुनाव चल रहे हैं। ट्रंप

us election trump vs hillary - India TV Hindi
us election trump vs hillary

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का यह अंतिम दौर चल रहा है। अमेरिका के पूर्वी तट पर शाम 7 बजे चुवान बंद हुआ जबकि पश्चिमी तट पर यह अभी भी चुनाव चल रहे हैं। ट्रंप को अभी तक 3,037,411 वोट्स मिल चुके हैं जबकि हिलेरी को 2,542,425 वोट्स मिले हैं। जबकि सुबह 7 बजे तक हिलेरी को 44 इलेक्टोरल वोट्स और ट्रंप को 51 इलेक्टोरल वोट्स मिले। खबरों के अनुसार पश्चिमी तट पर वोटिंग बंद होने के बांद ही परिणाम घोषित होगा। अमेरिकी चुनाव में जीत के लिए किसी भी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है।

हिलेरी क्लिंटन की कुछ खास बातें:

1. इस चुनाव में जो भी प्रत्याशी जीतेगा वह अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति होगा।

2. हिलेरी, ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका की विदेश मंत्री रह चुकी हैं, वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं। 1975 में बिल क्लिंटन की हिलेरी से शादी हुई थी।

3. हिलेरी ने वेलेस्ले विश्विद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। 1973 में उन्होंने येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया जिसके बाद उन्होंने अमेरिका के अरकांसास प्रांत में वकील के तौर पर काम किया।

4. साल 2000 में हिलेरी पहली बार न्यूयॉर्क से सीनेटर चुनी गई।

5. हिलेरी क्लिंटन पहली महिला हैं जिन्होंने किसी प्रमुख अमरीकी राजनीतिक दल की तरफ़ से राष्ट्रपति चुनावों में नामांकन हासिल किया।

डोनाल्ड ट्रंप की कुछ खास बातें:

1. डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के एक सफल बिजनेसमैन हैं।

2. उन्होंने अमेरिका के मशहूर वॉर्टन बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की थी।

3. 70 के दशक में ट्रंप ने घाटे में चल रहे कमोडोर होटल को 7 करोड़ डॉलर में खरीदा। 1980 में उन्होंने इस होटल को द ग्रैंड हयात के नाम से शुरू किया।

4. 1999 में डोनाल्ड ट्रंप ने राजनीति में हाथ अजमाया और रिफॉर्म नाम की पार्टी बनाई। 19 जुलाई 2016 को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने उन्होंने रिपब्लिक पार्टी के नाम से अपनी पार्टी बनाई।  

हिलेरी ने इन राज्यों में हासिल की जीत: वर्मांन्ट, मैसचूसिट्स, न्यू जर्सी, डेलवेयर, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, मेरीलैंड, न्यू मेक्सिको।

ट्रंप ने इन राज्यों में हासिल की जीत: इंडियाना, केंटकी, वेस्ट वर्जिनिया, साउथ कैरलाइन, ओक्लाहोम, टेक्सास, फ्लॉरिडा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश