1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के हाई स्कूल में गोलीबारी, 1 की मौत, 4 अन्य घायल

अमेरिका के हाई स्कूल में गोलीबारी, 1 की मौत, 4 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 14, 2017 10:33 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 10:33 am IST

अमेरिका के वाशिंगटन के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए।

US high school firing 1 killed 4 others injured- India TV Hindi
US high school firing 1 killed 4 others injured

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के वाशिंगटन के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह गोलीबारी वाशिंगटन में स्पोकेन काउंटी के रॉकफोर्ड के फ्रीमैन हाई स्कूल में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुई। (मलेशिया के एक स्कूल में 25 लोगों की मौत, ज्यादातर बच्चे शामिल)

इस घंटे के लगभग एक घंटे बाद स्पोकेन काउंटी के शेरिफ कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। शेरिफ ओजी नेजोविक के मुताबिक, "इस संबंध में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, जो फिलहाल पुलिस कार की पिछली सीट पर है।"

समाचार पत्र 'स्पोक्समैन-रिव्यू' के मुताबिक, हमलावर स्कूल का ही छात्र है और स्कूल के 20 से अधिक स्टाफकर्मियों और 300 छात्रों न इसकी पुष्टि की। प्रशासन ने संदिग्ध हमलावर और पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश