1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दक्षिण कोरिया में तैनात होगी अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली, भड़का चीन

दक्षिण कोरिया में तैनात होगी अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली, भड़का चीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 01:25 pm IST

अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर का कहना है कि, चीन के विरोध के बावजूद दक्षिण कोरिया में प्रस्तावित अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती की जा रही है।

america- India TV Hindi
america

वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर का कहना है कि, चीन के विरोध के बावजूद दक्षिण कोरिया में प्रस्तावित अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती की जा रही है। पिछले महीने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच THAAD प्रणाली को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। भारत और फिलिपीन की यात्रा से पहले कार्टर ने बिते शुक्रवार एशिया-प्रशांत को लेकर अमेरिकी रक्षा नीति पर बोला। यह पूछे जाने पर कि क्या THAAD की तैनाती होने जा रही है, इस पर कार्टर ने कहा कि यह एक जरूरी चीज है। उन्होंने कहा कि यह हमारे और दक्षिण कोरिया के बीच की बात है। यह कोरियाई प्रायद्वीप पर अमेरिकी सेना और दक्षिण कोरिया की रक्षा का मामला है। इसका चीन से कोई लेना देना नहीं है।

चीन और रूस दोनों ने दक्षिण कोरिया की भूमि पर टीएचएएडी प्रणाली की तैनाती का विरोध किया है। चीन ने यह चिंता जताई है कि इससे अमेरिकी रडार को चीनी क्षेत्र में दखल का मौका मिल जाएगा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले हफ्ते वाशिंगटन में आयोजित परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से मुलाकात के दौरान अपनी चिंता दोहराई थी। अमेरिका ने बताया कि यह प्रणाली पूरी तरह से उत्तर कोरिया के मिसाइल खतरे से मुकाबले के लिए डिजाइन की गई है और इससे चीन का सामरिक संतुलन नहीं बिगड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश