1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे पर आज फ्रांस रवाना हुए

अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे पर आज फ्रांस रवाना हुए

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2017 11:47 am IST,  Updated : Jul 13, 2017 11:47 am IST

व्हाइट हाउस तक पहुंचने में रिपब्लिकन नेता को रूस से मदद मिलने के आरोपों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस रवाना हो गये हैं।

US president leaves for France on a two day tour- India TV Hindi
US president leaves for France on a two day tour

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस तक पहुंचने में रिपब्लिकन नेता को रूस से मदद मिलने के आरोपों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस रवाना हो गये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर देश में इस सप्ताह नये सिरे से बवाल मचा हुआ है। विशेष विमान एयरफोर्स वन से ट्रंप करीब पौने आठ बजे पेरिस रवाना हुए। इस दौरान ट्रंप के फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करने और देश के राष्ट्रीय अवकाश महोत्सवों में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने की संभावना है। (व्हाइट हाउस ने की चीन से लू शियाओबो को रिहा करने की अपील)

अमेरिका में कुछ दिन पहले कई ईमेल जारी हुए थे, जिनके अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति के पुत्र ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हिलेरी क्लिंटन पर कीचड़ उछालने के की रूसी पेशकश स्वीकारी थी। इन ईमेल के जारी के होने के कुछ ही दिन बाद ट्रंप की यह यात्रा हो रही है। वर्ष 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के प्रचार अभियान में रूसी साठगांठ थी या नहीं, इस बात को लेकर चल रही जांच में यह नयी बात सामने आयी है। पेरिस रवाना होने से पहले ट्रम्प ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर फ्रांस में बास्ताइल दिवस के सम्मान और प्रथम वि युद्ध में अमेरिका के शामिल होने के 100 वर्ष पूरे होने की याद में मनाये जा रहे समारोहों में हिस्सा लेने के लिये फ्रांस रवाना होने की तैयारी में हूं।

ट्रंप आज पेरिस पहुंचने वाले हैं, जहां दोनों देशों के नेताओं के बीच इराक एवं सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ संयुक्त प्रयासों पर बातचीत होने की उम्मीद है। इसके बाद दोनों नेता अपनी पत्नियों मेलानिया एवं ब्रिगेट के साथ फ्रांस की राजधानी के मनोरम दृश्यों का लुत्फ उठाते हुए एफिल टावर में स्थित मिशेलिन स्टार वाले रेस्त्रां में रात्रि भोजन करेंगे। अगले दिन अवकाश के पारंपरिक सैन्य परेड के दौरान दोनों नेता पेरिस के चैम्प्स-एलिसीज में फ्रांसीसी एवं अमेरिकी सैनिकों का मार्च देखेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश