1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 जुलाई को आएंगे भारत दौरे पर, PM मोदी, जयशंकर से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 जुलाई को आएंगे भारत दौरे पर, PM मोदी, जयशंकर से करेंगे मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2021 08:26 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 08:26 pm IST

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। वो 27 और 28 जुलाई को भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान ब्लिंकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

US Secretary of State Antony Blinken to visit India on July 27-28- India TV Hindi
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। वो 27 और 28 जुलाई को भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान ब्लिंकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि सेक्रेटरी ब्लिंकन की यात्रा उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता को जारी रखने और भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर है। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष मजबूत और बहुआयामी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें और मजबूत करने की संभावनाओं की समीक्षा करेंगे।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि नई दिल्ली की अपनी यात्रा के अलावा, ब्लिंकन 26 से 29 जुलाई तक अपनी विदेश यात्रा के दौरान कुवैत शहर की भी यात्रा करेंगे। प्राइस ने कहा है कि उनकी आगामी यात्रा साझेदारी को मजबूत करने और उनकी साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को रेखांकित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। 

प्राइस ने कहा, ‘‘नई दिल्ली में 28 जुलाई को, ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान कोविड-19 से निपटने के प्रयासों पर निरंतर सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, साझा क्षेत्रीय सुरक्षा हितों, साझा लोकतांत्रिक मूल्य और जलवायु संकट सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्लिंकन 28 जुलाई को कुवैत की यात्रा करेंगे जहां वह वरिष्ठ कुवैती अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे ताकि प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा जारी रखी जा सके जो हमारे 60 वर्षों के राजनयिक संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हैं।’’ ब्लिंकन 29 जुलाई को वाशिंगटन वापस लौटेंगे।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश