1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. तिब्बती लामा की मौत की जांच कराए चीन: अमेरिका

तिब्बती लामा की मौत की जांच कराए चीन: अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2015 02:16 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 05:50 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने चीन से वहां की एक जेल में तिब्बती लामा की मौत के कारणों की जांच करने का आग्रह किया है। चीन की एक जेल में 13 साल से सजा काट रहे 65

तिब्बती लामा की मौत की...- India TV Hindi
तिब्बती लामा की मौत की जांच कराए चीन: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने चीन से वहां की एक जेल में तिब्बती लामा की मौत के कारणों की जांच करने का आग्रह किया है। चीन की एक जेल में 13 साल से सजा काट रहे 65 वर्षीय तिब्बती लामा तेनजिन डेलेक रिंपोचे की मौत पर चिंता जताते हुए अमेरिका ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि चीनी अधिकारी उनकी मौत के कारणौं की जांच करेगें और उसे सार्वजनिक करेगें। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, हमें यह जानकर दु:ख हुआ कि एक तिब्बती लामा तेनजिन डेलेक रिंपोचे की जेल में मौत हो गई। वह 2002 से राजनीतिक कैदी के रूप में बंदी थे। हम उनके परिजनों, दोस्तों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। किर्बी ने एक बयान में कहा कि अमेरिका नियमित रूप से रिंपोचे की रिहाई की मांग करता रहा है।

तीन अप्रैल, 2002 को चेंगदू शहर में हुए विस्फोट के संबंध रिंपोचे को वर्ष 2002 में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे। उन्हें आतंक और अलगाववाद के अपराध में मौत की सजा सुनाई गई थी बाद में वर्ष 2005 में उनकी मौत की सजा को 20 वर्ष की कैद में तब्दील कर दिया गया था। रिंपोचे का जन्म 1950 में सिचुआन में हुआ था। उन्होंने दलाई लामा के सानिध्य में 1982 से 1987 तक भारत में रहकर अध्ययन किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश