1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: हॉलीवुड मूवी ‘द ममी रिटर्न्स’ देखी थी, पिता को छुरा घोंपकर मार डाला

अमेरिका: हॉलीवुड मूवी ‘द ममी रिटर्न्स’ देखी थी, पिता को छुरा घोंपकर मार डाला

 Written By: Bhasha
 Published : May 07, 2017 04:46 pm IST,  Updated : May 07, 2017 04:46 pm IST

अमेरिका में छुरा मारकर पिता की हत्या करने वाली 27 वर्षीय महिला ने इस घटना के पीछे की प्रेरणा अपने अलगाव और ऐक्शन मूवी ‘द ममी रिटर्न्स’ को बताया है। यह जानकारी मीडिया में आई एक खबर में दी गई है।

Photo: facebook.com/christina.nicassio.7- India TV Hindi
Photo: facebook.com/christina.nicassio.7

न्यूयॉर्क: अमेरिका में छुरा मारकर पिता की हत्या करने वाली 27 वर्षीय महिला ने इस घटना के पीछे की प्रेरणा अपने अलगाव और ऐक्शन मूवी ‘द ममी रिटर्न्स’ को बताया है। यह जानकारी मीडिया में आई एक खबर में दी गई है।

पिट्सबर्ग पोस्ट गैजे ने पुलिस के हवाले से कहा कि अपने मंगेतर से हाल ही में हुए अलगाव के बाद क्रिस्टीना निकासियो को लगा कि दुनिया खत्म हो रही है। इसके बाद उसने पिट्सबर्ग स्थित अपने घर में उटपटांग तरीके से बोलना शुरू कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि उसके माता-पिता ने शनिवार को उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने उनकी मदद लेने से इनकार कर दिया और अपने पिता एंथनी निकासियो के सीने में चाकू मारकर उसे वहीं गड़ा रहने दिया।

रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस ने कुछ ही समय बाद कैपरी कोर्ट आवास में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह हॉलीवुड से प्रेरित हुई और उसने अपने पिता को इसलिए मारा क्योंकि एक फिल्म में जब कोई किसी अन्य को प्यार नहीं कर पाता तो वे अपने पिता को छुरा मार देते हैं। जब उससे इस बात को स्पष्ट करने के लिए कहा गया तो उसने वर्ष 2001 की फिल्म ‘द ममी रिटर्न्स’ का हवाला दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश