1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जब शेर की ड्रेस पहने बच्चे के सामने आया असली शेर, फिर जो हुआ देख हैरान रह जाएंगे आप

जब शेर की ड्रेस पहने बच्चे के सामने आया असली शेर, फिर जो हुआ देख हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2016 08:10 am IST,  Updated : Dec 14, 2016 08:10 am IST

न्यूयार्क: अमेरिका के अटलांटा जू का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जू में ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखकर हर कोई हौरान रह गए। जिस शेर को देखकर सबके पसीने छूट जाते

Lion-Baby- India TV Hindi
Lion-Baby

न्यूयार्क: अमेरिका के अटलांटा जू का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जू में ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखकर हर कोई हौरान रह गए। जिस शेर को देखकर सबके पसीने छूट जाते हैं उस शेर के साथ एक छोटा सा बच्चा खेलता रहा। शेर भी बच्चे के साथ मस्ती करने से पीछे नहीं हटा। उसने भी बच्चे का पूरा साथ दिया।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पिता ने इस घटना का वीडियो शेयर किया और लिखा है कि उनके 11 महीने का बेटा और उनका पूरा परिवार पिकनिक के लिए जू गए थे।

उनके बेटे ने शेर जैसा लिबास पहन रखा था और वो शीशे की दूसरी तरह से शेर को देख रहा होता है। शेर बच्चे के करीब आता है और कांच की दीवार पर लगातार पंजा मारकर उसके साथ खेलने की कोशिश करता।

इस दौरान बच्चा लगातार शेर को देखता रहता है। वीडियो में आगे दिखाई देता है कि जैसे-जैसे बच्चा घुटने के बल चलता है शेर भी उसके साथ-साथ चलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश