1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ये है इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी !

ये है इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी !

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2015 10:10 am IST,  Updated : May 16, 2015 10:13 am IST

वाशिंगटन: अंग्रेजी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने चीन दौरे पर निकले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन के प्रधानमंत्री ली ख छियांग के साथ ली गई सेल्फी को पश्चिमी मीडिया ने इतिहास की

ये है इतिहास की सबसे...- India TV Hindi
ये है इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी !

वाशिंगटन: अंग्रेजी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने चीन दौरे पर निकले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन के प्रधानमंत्री ली ख छियांग के साथ ली गई सेल्फी को पश्चिमी मीडिया ने इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी का दर्जा दिया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने 'क्या मोदी ने इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी ली है?' के शीषर्क से एक रिपोर्ट छापी है, जिसमें कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े देशों के प्रधानमंत्री एक-दूसरे की ओर 'झुक' रहे हैं। हो सकता है कि राजनीतिक रूप से यह इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी हो।

इसमें कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान बीजिंग के टेंपल ऑफ हेवेन में मोदी ने एक स्मार्टफोन निकाला, अपना हाथ आगे बढ़ाया और चीन के प्रधानमंत्री ली छियांग के साथ तस्वीरें खींची।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें सबसे ज्यादा आबादी वाले दो देशों के सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोग हैं। इन दोनों देशों की कुल जनसंख्या करीब ढाई अरब है, जो पूरी मानवता का एक तिहाई से ज्यादा है। दोनों एक ही फ्रेम में हैं और कोई आधिकारिक फोटोग्राफर नहीं है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने फोन से चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ एक सेल्फी ली थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

इसी के साथ उन्होंने ट्वीट किया था, 'यह सेल्फी टाइम है।... प्रधानमंत्री ली का धन्यवाद।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश