1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus महामारी पर कबतक काबू पाया जा सकेगा, WHO ने कहा अनुमान लगाना असंभव

Coronavirus महामारी पर कबतक काबू पाया जा सकेगा, WHO ने कहा अनुमान लगाना असंभव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2020 09:04 am IST,  Updated : May 14, 2020 09:04 am IST

पहले आई अन्य बीमारियां जैसे कि एचआईवी कभी खत्म नहीं हुई बल्कि उनका इलाज खोजा गया ताकि लोग इस बीमारी के साथ जी सकें।

WHO says COVID-19 pandemic may turn into endemic- India TV Hindi
WHO says COVID-19 pandemic may turn into endemic Image Source : GOOGLE

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात परिस्थिति संबंधी प्रमुख ने कहा है कि यह अनुमान लगाना असंभव है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर कबतक नियंत्रण पाया जा सकेगा। डॉ. माइकल रयान ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, संभवत: यह वायरस कभी न जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अभी तक कम है। उन्होंने कहा कि टीके के अभाव में लोगों के भीतर इस विषाणु के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होने में वर्षों लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे समुदायों में एक अन्य महामारी विषाणु बन सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले आई अन्य बीमारियां जैसे कि एचआईवी कभी खत्म नहीं हुई बल्कि उनका इलाज खोजा गया ताकि लोग इस बीमारी के साथ जी सकें। रयान ने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि इसका एक प्रभावी टीका आएगा लेकिन तब भी इसे बड़ी मात्रा में बनाने और दुनियाभर के लोगों तक मुहैया कराने के लिए बहुत काम करने की आवश्यकता होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश