1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: खिलौना समझ सांप को उठा उड़े महिला के होश, रॉकेट की गति से उलटे पैर भागी

VIDEO: खिलौना समझ सांप को उठा उड़े महिला के होश, रॉकेट की गति से उलटे पैर भागी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2017 11:36 am IST,  Updated : Jun 20, 2017 11:36 am IST

बहुत लोग होते हैं जो अपने बड़ों की इन बातों को एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं। जिससे ऐसे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में कैलिफोर्निया में भी कुछ ऐसा ही मामला देखा गया।

CALIFORNIA- India TV Hindi
CALIFORNIA

अक्सर आपके बड़े बुजुर्ग आपसे कहते होंगे की किसी भी अंजान चीजों को मत छूओं या फिर कोई अंजान व्यक्ति कुछ दे तो मत लो। लेकिन फिर भी बहुत लोग होते हैं जो अपने बड़ों की इन बातों को एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं। जिससे ऐसे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में कैलिफोर्निया में भी कुछ ऐसा ही मामला देखा गया। (ISIS में शामिल होने जा रहा कनाडाई व्यक्ति गिरफ्तार)

जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। यहां खए महिला ने सांप को खिलैना समझ कर उठा लिया। सांप को हाथ में देखकर महिला के होश उड़ गए और महिला रॉकेट की गति से भागने लगी। दरअसल मामला उस समय का है जब महिला अपने कुत्ते के साथ घर को लौट रहा रही थी घर के अंदर घुसते ही गेट पर महिला को कुछ पड़ा हुआ दिखा। महिला को लगा कि वह उसके कुत्ते का खेलने वाला कोई खिलौना है दिसे महिला ने अपने हाथ में उठा लिया।

हाथ में उठाए उस खिलौने को जब महिला ने देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि महिला ने जिसे खिलौना समझ कर उठाया था वह सांप था। महिला ने सांप को नीचे फेंका और डर के मारे जोर से भागने लगी महिला को भागता देख कुत्ता भी महिला के पीछे भागा। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को कार्ला नाम की इस महिला के पति ने ही यूट्यूब पर शेयर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश