1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अनोखे फिगर की वजह से यह महिला कमा रही है साल में लाखों रुपए

अनोखे फिगर की वजह से यह महिला कमा रही है साल में लाखों रुपए

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2017 12:56 pm IST,  Updated : May 29, 2017 12:56 pm IST

आज हम आपको एक ऐसी मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ ऐसे कारणों की वजह से फेमस है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

अलेग्रा कोल- India TV Hindi
अलेग्रा कोल

दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे, इसी के चलते लोग ऐसी बहुत सी चीजें करते हैं ताकी वह आकर्षक लगे और सभी के बीच आकर्षण का केंद्र बन सके। आपने बहुत सी मॉडल्स को देखा होगा जो खूबसूरत लगने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं ताकी वह बाकी मॉडल्स से आधिक सुंदर लगे। यहां सुंदर लगने से मतलब छरहरी काया और जीरो फीगर नहीं हैं क्योंकि दुनिया में कुछ ऐसी मॉडल्स भी है जो इन सबके अलावा भी बहुत फेमस हैं। (वह समय खत्म हो गया जब यूरोप बाकी देशों के भरोसे रहता था: मर्केल)

आज हम आपको एक ऐसी मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ ऐसे कारणों की वजह से फेमस है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको अमेरिका की मॉडल अलेग्रा कोल के बारे में बताने जा रहे हैं। 47 वर्षीय अलेग्रा मॉडल बनने से पहले चर्च में पियानो टीचर थी। लेकिन बाद में उन्होंने चर्च छोड़ दिया और अब है अपनी बॉडी से लाखों रुपए कमाती है। अलेग्रा कहती हैं, 'मैं खुद को जेसिका रैबिट की तरह परफेक्ट दिखाना चाहती थी। इस वजह से मैंने पहली बार सर्जरी करवाने का निर्णय लिया था और आगे भी ऐसी सर्जरी करवाती रहूंगी।'

इस फिगर को पाने के लिए अलेग्रा ने कई सर्जरी कराई है। बार-बार सर्जरी कराने के कारण अलेग्रा के ब्रेस्ट का साइज़ 54 इंच हो गया है। अलेग्रा का कहना है कि ब्रेस्ट का साइज़ बढ़ने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वह इससे काफी खुश है। अलेग्रा का कहना है कि अपने इस फिगर से वह सालभर में कई शोज करती है और 64 लाख रुपए तक कमा लेती है। अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश