1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. खाड़ी देशों के लिए अमेरिका कर सकता है सैन्य कार्रवाई

खाड़ी देशों के लिए अमेरिका कर सकता है सैन्य कार्रवाई

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 01:07 pm IST,  Updated : May 15, 2015 01:08 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि खाड़ी देशों की क्षेत्रीय अखंडता को कोई बाहरी खतरा होने पर अमेरिका सैन्य कार्रवाई के बारे में विचार कर सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ

खाड़ी देशों के लिए...- India TV Hindi
खाड़ी देशों के लिए अमेरिका कर सकता है सैन्य कार्रवाई

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि खाड़ी देशों की क्षेत्रीय अखंडता को कोई बाहरी खतरा होने पर अमेरिका सैन्य कार्रवाई के बारे में विचार कर सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओबामा ने खाड़ी राष्ट्रों की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अमेरिका खाड़ी देशों की क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने किसी भी बाहरी खतरे को रोकेगा और उसका मुकाबला करेगा।

 

ओबामा ने ये बातें खाड़ी देशों के नेताओं के साथ हुई एक शिखर वार्ता के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थिति में अमेरिका 'तुरंत क्या कार्रवाई उपयुक्त होगी' का फैसला लेने के लिए खाड़ी राष्ट्रों के साथ काम करने को तैयार है। कार्रवाइयों में संभावित सैन्य कार्रवाई भी शामिल है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश