1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अगले 5 सालों में तेजी से गिरेगी पेट्रोल की कीमत, 30 रुपये लीटर मिलेगा!

अगले 5 सालों में तेजी से गिरेगी पेट्रोल की कीमत, 30 रुपये लीटर मिलेगा!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2017 08:37 pm IST,  Updated : May 25, 2017 08:37 pm IST

अमेरिका के एक आंत्रप्रिन्योर टोनी सेबा ने भविष्यवाणी की है कि अगले 5 साल में पेट्रोल की कीमत 30 रुपये प्रति लीटर से भी कम हो सकती है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्लीः अमेरिका के एक आंत्रप्रिन्योर टोनी सेबा ने भविष्यवाणी की है कि अगले 5 साल में पेट्रोल की कीमत 30 रुपये प्रति लीटर से भी कम हो सकती है। सेबा के मुताबिक, तकनीकी स्तर पर चल रहे कई प्रयोगों के चलते यह बहुत दूर की कौड़ी नहीं है। सेबा अमेरिका की सिलिकन वैली में एक जाना-माना नाम हैं। 

एनर्जी पर कर रहे हैं रिसर्च 

सेबा एनर्जी सेक्टर पर रिसर्च करते हैं। इससे पहले उन्होंने सोलर पावर पर भी एक भविष्यवाणी की थी। सेबा ने कहा था कि सोलर पावर में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उस वक्त सोलर टेक्नोलॉजी की कीमत आज से 10 गुना ज्यादा थी। सेबा बताया कि कि 2020-21 में तेल की डिमांड अपने चरम पर होगी।

तेजी से गिरेगी तेल की डिमांड
सेबा ने कहा कि 2020-21 के बाद अगले 10 सालों में तेल की मांग 10 करोड़ बैरल से गिरकर 7 करोड़ बैरल के आसपास रह जाएगी। उस समय तेल की कीमत 25 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हो जाएगी। ऐसा ड्राइवरलेस और इलेक्ट्रिक कारों के आने की वजह से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2030 तक लोगों के पास निजी गाड़ियां नहीं होंगी और इसका ऑटोमोबिल इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश