1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मां ने 10 साल की बच्ची की रचाई शादी, 12 दिन बाद हुई मौत, वजह है बहुत मार्मिक

मां ने 10 साल की बच्ची की रचाई शादी, 12 दिन बाद हुई मौत, वजह है बहुत मार्मिक

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Aug 09, 2023 09:02 am IST,  Updated : Aug 09, 2023 10:01 am IST

10 साल की बच्ची को दुल्हन बनने का शौक था, माता पिता ने उसकी ख्वाहिश पूरी की। उसकी शादी की, उसके 12 दिन बाद बच्ची की मौत हो गई। उसे ब्लड कैंसर था।

10 साल की बच्ची ने प्रेमी संग रचाई शादी- India TV Hindi
10 साल की बच्ची ने प्रेमी संग रचाई शादी Image Source : SOCIAL MEDIA

America News: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में रहने वाली 10 साल की एमा एडवर्ड्स अब इस दुनिया में नहीं है। एमा एडवर्ड्स का अपने प्रेमी के साथ शादी करने के कुछ दिन ही बाद निधन हो गया। एमा को ब्लड कैंसर था। उसकी आखिरी इच्छा अपने प्रेमी संग शादी रचाने की थी। एमा भले ही अब जिंदा नहीं है, लेकिन उसके पेरेंट्स ने दुनिया से उसकी रवानगी से 12 दिन पहले उसकी एक ख्वाहिश जरूर पूरी कर दी और अब ये कहानी हर किसी की जुबान पर है। एम्मा एडवर्ड्स और डैनियल मार्शल क्रिस्टोफर विलियम्स ने 29 जून को एक बड़े उत्सव में शादी की। इसके ठीक 12 दिन बाद ही एमा का निधन हो गया। 

दुल्हन बनने का था शौक

एमा के पेरेंट्स बताते हैं कि उसे दुल्हन बनने का शौक था। डॉक्टर्स ने कह दिया कि एमा के पास अब चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हमने उसकी दुल्हन बनने की ख्वाहिश पूरी कर दी। पैरेंट्स बताते हैं कि सोसाइटी केदोस्तों ने दिल खोलकर मदद की। हर काम डोनेशन से हुआ। उसके साथ बिताई यादें ताउम्र साथ रहेंगी।

पिछले साल अप्रैल में बीमारी का चला था पता

एमा को पिछले साल अप्रैल में लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (एएलएल) का पता चला था। लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया एक तरह का ब्लड कैंसर है जो आमतौर पर बच्चों में होता है। ये बोनमैरो और ब्लड को खराब कर देता है। इनमें मौजूद सेल्स धीरे-धीरे खत्म होते चले जाते हैं। 

एमा की मां एलिना ने कही ये बात

एमा की मां एलिना कहती हैं कि 'एमा की क्लास में उसका सबसे अच्छा दोस्त था डेनियल मार्शल क्रिस्टोफर विलियम्स। हम प्यार से उसे DJ कहते हैं। एमा अक्सर कहती थी कि वो दुल्हन बनना चाहती है। शादी करना चाहती है। DJ की फैमिली से भी हमारे बहुत अच्छे रिलेशन हैं। एमा स्कूल में शादी करना चाहती थी, लेकिन वहां के एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी मंजूरी नहीं दी। दोनों फैमिली ने एमा की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए नकली शादी का फैसला किया। एक गार्डन में वेडिंग फंक्शन अरेंज किया गया। 100 से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया गया। अब बेटी भले ही दुनिया में नहीं है, लेकिन DJ हमारा दामाद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश