1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सऊदी अरब में रूस और अमेरिका की बैठक के बाद अब ट्रंप ने भी दिया बयान, कह दी बड़ी बात

सऊदी अरब में रूस और अमेरिका की बैठक के बाद अब ट्रंप ने भी दिया बयान, कह दी बड़ी बात

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Feb 19, 2025 07:41 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 07:44 am IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म करने को लेकर अमेरिका और रूसी अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। बैठक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने फिर कहा कि उनके नेतृत्व में यह युद्ध कभी नहीं होता।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का अंत डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य एजेंडे में रहा है। ट्रंप कई बार इस युद्ध को खत्म करने की बात कह चुके हैं। युद्ध समाप्त करने को लेकर अमेरिका और रूस के बीच वार्ता के बाद ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि रूस संघर्ष को समाप्त करना चाहता है। उन्होंने कहा कि युद्ध में यूक्रेनियन, रूसी और साथ ही उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत हुई है, इस बर्बर और संवेदनहीन युद्ध समाप्त होना चाहिए। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके नेतृत्व में यह युद्ध कभी नहीं होता। 

'रूस कुछ करना चाहता है'

युद्ध समाप्त करने को लेकर अमेरिकी अधिकारियों और रूसी प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि वह बहुत अधिक आश्वस्त हैं और बातचीत बहुत अच्छी रही है। ट्रंप ने कहा कि रूस कुछ करना चाहता है। वो वहां चल रही बर्बरता को रोकना चाहते हैं। 

अमेरिका और रूस के बीच बनी बड़ी सहमति

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, सऊदी अरब में हुई बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को बेहतर करना भी था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बैठक के बाद जानकारी दी है कि दोनों देश वाशिंगटन और मॉस्को में अपने-अपने दूतावासों में कर्मचारियों की बहाली करने पर सहमत हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

अफगान सीमा के पास पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, सेना ने 30 आतंकवादियों को किया ढेर

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने फिर अलापा हसीना के प्रत्यर्पण का राग, जानिए अब क्या कह दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश